पारिवारिक क्लेश के चलते दो मौसेरे भाइयों के बीच खूनी झड़प, एक की मौत, दूसरा गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 20 नवंबर। श्री माछीवाड़ा साहिब स्थित झाड़ साहिब के नजदीक दो ट्रक ड्राइवरों के बीच खूनी झड़प हुई। दोनों मौसेरे भाई थे। इस झड़प में एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान रछपाल सिंह (40) निवासी गुमानपुर हलका मजीठा, अमृतसर के तौर पर हुई। आरोपी चमकौर सिंह निवासी अमृतसर देहाती का इलाज समराला सिविल अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी होते ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि रछपाल सिंह और चमकौर सिंह दोनों मौसेरे भाई हैं। इनका पारिवारिक क्लेश काफी समय से चल रहा है। मंगलवार की रात को रछपाल सिंह लुधियाना से बद्दी ट्रक लेकर जा रहा था। वहीं चमकौर सिंह लुधियाना की तरफ ट्रक लेकर आ रहा था। झाड़ साहिब में दोनों आमने सामने हो गए। पहले से पारिवारिक क्लेश चलने के कारण दोनों में झगड़ा हो गया। इन्होंने एक दूसरे पर तलवार व दाह से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रछपाल सिंह की मौत हो गई।

112 पर पुलिस को मिली सूचना

डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस को रात 12 बजकर 50 मिनट पर 112 नंबर पर सूचना मिली थी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। रछपाल सिंह की मौत हो चुकी थी। जबकि, चमकौर सिंह घायल अवस्था में था। उसे हिरासत में लेकर समराला सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं, एसएसपी अश्विनी गोत्याल भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे थे। इस मर्डर की वजह पारिवारिक क्लेश है। इसमें आरोपी चमकौर सिंह पुलिस हिरासत में है।

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 171वें दिन पंजाब पुलिस ने 452 जगहों पर छापेमारी की; 151 ड्रग तस्कर पकड़े गए * ऑपरेशन में 111 एफआईआर दर्ज, 1.5 किलोग्राम हेरोइन और 29 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद* ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 84 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

पंजाब के खाद्य पदार्थों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्वामित्व वाले ब्रांड पंजाब मार्ट के विकास पर जोर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने भोजन के अधिकार के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए मंत्री ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग की पहल की समीक्षा की चंडीगढ़ मुख्यालय स्तर पर वॉर रूम बनाने का सुझाव