watch-tv

46 वर्षीय जमींदार ने 13 साल की नाबालिगा से किया रेप, फिर किया ब्लैकमेल, पीड़िता ने परेशान हो की खुदकुशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना/यूटर्न/27 मार्च। समराला में एक 13 साल की रेप पीड़ित लड़की ने शकी हालातों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पीड़िता की युवक द्वारा अश्लील वीडियो बनाई गई। जिसके बाद उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। थाना समरााला पुलिस ने गांव मुस्काबाद के 46 साल के बलवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसाार बलवीर गांव का जमींदार है। जमींदार पर आरोप है कि उसने पहले पीड़िता के साथ रेप किया और फिर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने यह कदम उठाया।
मां के साथ घरों में काम करती थी लड़की
पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां लोगों के घरों में काम कर गुजर-बसर कर रही थी। मां ने अपनी बेटी को भी काम पर ले जाना शुरू कर दिया था। कुछ समय पहले इन दोनों ने बलवीर सिंह के घर का काम लिया। लड़की की मां का कहना है कि बलवीर उनकी बेटी को गंदी नजरों से देखता था। वह उसके साथ उल्टी-सीधी बातें करता था।
मामला दबाने को सात लाख देने का किया ऐलान
मां ने बताया कि बलवीर के यहां से काम छोड़ने के बाद उन्होंने दूसरी जगह काम लगा लिया। 23 मार्च को वह काम से बाहर चली गई। इसी दौरान लड़की ने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। जब कोई पड़ोसी काम से घर गया तो उसने लड़की को फंदे से लटका पाया। उसने आसपास के बाकी लोगों को शोर मचाकर बुलाया। इसी बीच आरोपी बलवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गया। मृतक की मां बताती है कि आरोपी बलवीर जानता था कि लड़की ने फांसी क्यों लगाई है। इसलिए, उसने बात को यहीं दबाने के लिए कहा। इसके बदले में उसने लड़की की मां को 7 लाख रुपए देने को कहा।

लड़की के मोबाइल में वीडियो से हुआ खुलासा
लड़की की मां के अनुसार, मंगलवार की रात को उन्होंने लड़की के फोन में देखा कि बलवीर सिंह ने उसे अश्लील वीडियो भेजी थी। लड़की की जांघों पर चोट के निशान थे। जिससे रेप का पता चला। उसी वीडियो संबंधी वह ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी द्वारा पुलिस केस न बने इस लिए जल्दबाजी में लड़की का संस्कार कर दिया और पोस्टमार्टम भी नहीं होने दिया। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपी बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए साइबर सेल को भेजा है।

Leave a Comment