23 जून को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में उठेंगे जनहित के मुद्दे

कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 23 जून को सुबह 11 बजे नया लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।

उन्होंने कहा कि 23 जून को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक को देखते हुए कोई भी अधिकारी अवकाश पर ना रहे और सभी विभागों के अध्यक्ष 10:45 बजे नया लघु सचिवालय के सभागार में पहुंचना सुनिश्चित करें।