झा
चंडीगढ़ 02 December: प्रशासन ने आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियाँ तेज करते हुए वार्डबंदी की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू कर दी है। मंगलवार को गृह सचिव ने इस संबंध में आठ सदस्यीय समिति के गठन का आदेश जारी किया, जिसकी पहली बैठक अगले सप्ताह होने जा रही है।
कौन-कौन शामिल है नई वार्डबंदी कमेटी में?
इस कमेटी की अगुवाई उपायुक्त चंडीगढ़ करेंगे। समिति में शामिल हैं:
• एस्टेट ऑफिसर
• संयुक्त सचिव, स्थानीय सरकार
• निदेशक, समाज कल्याण विभाग
• नगर निगम सचिव
• सीनियर टाउन प्लानर
• राज्य चुनाव आयोग का प्रतिनिधि
• जनगणना विभाग का प्रतिनिधि
कमेटी आगामी चुनावों के लिए वार्ड सीमांकन की जरूरत का आकलन करेगी और शहर को समान जनसंख्या वाले एकल-सदस्यीय वार्डों में विभाजित करने की योजना तैयार करेगी।
⸻
2026 की जनगणना से पहले क्यों हो रहा है सीमांकन?
चूंकि देशभर में जनगणना कार्य चल रहा है, ऐसे में चंडीगढ़ में वार्डों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी।
वर्तमान में निगम के 35 वार्ड हैं, और इतनी ही संख्या बनी रहेगी।
हाल में प्रशासन ने:
• संजय कॉलोनी
• जनता कॉलोनी
• शाहपुर कॉलोनी
• आदर्श कॉलोनी
• सेक्टर-53 फर्नीचर मार्केट
को शहर की हद में शामिल किया है।
जबकि अगले साल धनास की कच्ची कॉलोनी हटाई जाएगी, जिसके कारण कई वार्डों का मतदाता संतुलन बदल गया है। ऐसे क्षेत्रों को अब पुराने वार्डों में शामिल नहीं किया जाएगा।
जनता से आपत्तियाँ व सुझाव भी लिए जाएंगे
यदि सीमाओं में बदलाव आवश्यक पाया गया, तो समिति:
1. ड्राफ्ट स्कीम तैयार करेगी
2. उसे सार्वजनिक किया जाएगा
3. जनता से आपत्तियाँ व सुझाव मांगे जाएंगे
4. सुझावों के निपटारे के बाद अंतिम प्रस्ताव
प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को भेजा जाएगा
5. स्वीकृति के बाद स्कीम गजट में प्रकाशित होगी
31 दिसंबर से पहले वार्डबंदी का अंतिम निर्णय लिया जाना है।
वार्ड आरक्षण नियम भी बदलेंगे
वार्डबंदी पूरी होने के बाद वार्ड आरक्षण (Reservation) की प्रक्रिया शुरू होगी।
आरक्षण ऐसे तय होगा:
• कुल 7 वार्ड आरक्षित वर्ग के लिए होंगे
• 2011 जनगणना आधार मानी जाएगी
• जो वार्ड अभी आरक्षित हैं, वे दोबारा आरक्षित नहीं होंगे
• नए 7 आरक्षित वार्डों में
सबसे अधिक आरक्षित वर्ग की जनसंख्या वाले वार्ड चुने जाएंगे
इन 7 आरक्षित वार्डों में से:
• 3 वार्ड महिलाओं (आरक्षित वर्ग) के लिए
ड्रा के ज़रिये तय किए जाएंगे (ड्रा मई 2026 में)
महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 12 वार्ड आरक्षित
7 में से 3 आरक्षित वर्ग की महिलाएं
• बाकी 28 में से 9 वार्ड जनरल महिला उम्मीदवारों के लिए
• यानी कुल 12 वार्डों पर महिलाएं चुनाव लड़ेंगी
साल 2021 में वार्डों की संख्या 26 से बढ़ाकर 35 की गई थी। अब नई वार्डबंदी में कई एरिया दोबारा बदले जा सकते हैं।
