पंजाब और चंडीगढ़ में ठंडी हवा ने हालात और सख्त कर दिए हैं। कई जगह रात का टेंपरेचर तो शिमला से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए कोल्ड वेव का येलो अलर्ट दे दिया है। राज्य का मिनिमम टेंपरेचर थोड़ा गिरकर नॉर्मल लेवल के पास पहुंच गया है। सबसे कम 2°C फरीदकोट में रिकॉर्ड हुआ है, जबकि बठिंडा में दिन का टेंपरेचर 27.1°C रहा।
8 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हरियाणा की तरफ एक्टिव है, जिसका असर पंजाब में भी दिख रहा है। आज होशियारपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा, जालंधर और फिरोजपुर में ठंडी लहर चलेगी। मौसम सूखा रहेगा।
हवा की क्वालिटी खराब
पंजाब और चंडीगढ़ के कई शहरों में AQI लगातार खराब है। अमृतसर का 94, जालंधर का 180, लुधियाना का 120 और मंडी गोबिंदगढ़ का 239 रहा। चंडीगढ़ के कुछ सेक्टरों में डेटा रिकॉर्ड नहीं हुआ।
आगे का मौसम
अगले 7 दिन सूखा मौसम रहेगा। कुछ इलाकों में हल्का कोहरा दिख सकता है। टेंपरेचर दो दिन स्थिर रहेगा, फिर 2 से 4°C गिरावट आ सकती है।
