मुलाना (अमरिंदर सिंह: : गांव साबापुर में घर से दो गैस सिलेंडर और 12 हजार रुपये नकद चोरी होने के मामले में मुलाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिए हैं।पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को गांव साबापुर निवासी लखबीर सिंह पुत्र जबीत सिंह के घर से दो सिलेंडर और 12 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे।
लखबीर सिंह की शिकायत पर थाना मुलाना में मुकदमा नंबर 189, दिनांक 27.07.2026, धारा 305/331(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 12 अगस्त 2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ कल्लू पुत्र शमशेर सिंह, कमल कुमार पुत्र कुलदीप तथा जगजीत सिंह उर्फ शंटी, सभी निवासी गांव साबापुर, थाना मुलाना, जिला अंबाला के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि पूछताछ एवं तफ्तीश के दौरान आरोपियों द्वारा चोरी किए गए दो गैस सिलेंडर बरामद कर लिए गए।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को 13 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल अंबाला शहर भेज दिया गया।यह कार्रवाई विश्वबन्धु, उपनिरीक्षक एवं प्रभारी पुलिस चौकी कलालटी की देखरेख में की गई।