मोहाली : पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। सीएम भगवंत मान की सिफारिश के बाद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर हवारा की पैरोल मांगी है। बड़ी बात है यह कि रवनीत बिट्टू के ही दादा बेअंत सिंह की हत्या के जुर्म में हवारा जेल की सजा काट रहा है। इनकी सिफारिश के बाद गवर्नर कटारिया ने भी केंद्रीय होम मिनिस्ट्री से हवारा की पैरोल की सिफारिश की है। इसके बाद हवारा की 1 दिन की पैरोल मंजूर हुई है। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि हवारा ने एक दिन की पैरोल के लिए इनकार कर दिया है। वह 10 दिन की ही पैरोल पर अड़े है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार इस बात की गारंटी लेती है कि इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब नहीं होगी।
पंथ में आप की बढ़ेगी लोकप्रियता
एक्सपर्ट के मुताबिक, हवारा की पैरोल के मामले में आप पार्टी का पंथ में कद काफी उच्चा हो जाएगा। इससे पार्टी को फायदा मिलेगा। पंथक लोगों में पार्टी की लोकप्रियता और बढ़ेगी। सरकार की ओर से पैरोल के लिए सिफारिश करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की गारंटी देना पंथक वर्ग के बीच सकारात्मक संदेश देने की कोशिश मानी जा रही है। इस बीच रवनीत सिंह बिट्टू ने जगतार सिंह हवारा को पेरोल देने की मांग है। इसको लेकर वह गुलाबचंद कटारिया को मिले।