समाजसेवा के अनूठे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले राजा डी. सिंह ने मनीमाजरा में बिना पूर्व सूचना ‘पैसों का लंगर’ लगाकर जरूरतमंदों को भोजन और आर्थिक मदद दी। उनका कहना है कि असली सेवा वही है जो अचानक किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दे। अब उन्होंने अगले अभियान के रूप में ‘पेट्रोल का लंगर’ लगाने का संकेत दिया है, जिसकी तारीख और स्थान गोपनीय रखे जाएंगे।

चंडीगढ़ : अपनी अनूठी और सराहनीय समाजसेवा के लिए पहचाने जाने वाले जेएमडी ग्रुप के दानवीर राजा डी. एक बार फिर अपने अलग अंदाज़ की परोपकार भावना से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने।

राजा डी. का मानना है कि सच्ची सेवा वही है जो बिना किसी पूर्व घोषणा के, ज़रूरतमंदों के चेहरे पर अचानक मुस्कान ले आए। इसी सोच के साथ वे समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य करते हैं जो लोगों के लिए सुखद आश्चर्य बन जाते हैं। अमृतसर में वे लगभग 25 बार जरूरतमंदों को फाइव-स्टार होटलों में सम्मानपूर्वक भोजन करा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अनेक लोगों को सोने के सिक्के तथा उनकी आवश्यकता के अनुसार ₹500 से ₹1,500 तक की नकद सहायता भी प्रदान की है।

इसी कड़ी में हाल ही में मनीमाजरा स्थित शनि देव मंदिर में उन्होंने एक अनोखे “पैसों का लंगर” का आयोजन किया। इस सेवा अभियान के दौरान श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को मैकडॉनल्ड्स के भोजन के साथ-साथ नकद राशि भी वितरित की गई। अचानक मिली इस सहायता ने लोगों को भावुक कर दिया और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

राजा डी. सिंह ने संकेत दिया है कि उनका अगला सेवा अभियान “पेट्रोल का लंगर” होगा, जिसके अंतर्गत लोगों को निःशुल्क पेट्रोल उपलब्ध कराया जाएगा। उनकी परंपरा के अनुसार, इस सेवा अभियान की तारीख और स्थान पहले से सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे, ताकि ज़रूरतमंदों को यह सहायता एक सुखद आश्चर्य के रूप में मिले।