भाजपा महिला मोर्चा पंचकूला की कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष ऋचा पाहवा के निवास पर पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। ऋचा पाहवा ने कहा कि अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ना और बूथ स्तर तक महिला मोर्चा को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बराड़ा (अमरिंदर सिंह) : भाजपा महिला मोर्चा पंचकूला की कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पाहवा के निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति विश्वास जताते हुए संगठनात्मक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

महिला मोर्चा की सदस्यों ने कहा कि ऋचा पाहवा के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और महिला कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। ऋचा पाहवा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह और विश्वास उनके लिए प्रेरणा है। संगठन के भीतर आपसी सहयोग और विश्वास ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए समर्पण से काम कर रही है। उनकी प्राथमिकता अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ना और बूथ स्तर तक महिला मोर्चा को मजबूत करना रहेगा।

ऋचा पाहवा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की महिला कल्याण तथा सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को आम महिलाओं तक पहुंचाने में महिला मोर्चा की अहम भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।