वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ममता दत्ता ने बसंत एवेन्यू मार्केट में नवनिर्मित ‘हूर बुटीक’ का उद्घाटन किया और संचालक राखी मोहन को नए कारोबार की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अमृतसर के लोग फैशन और नए डिजाइन के परिधानों को पसंद करते हैं। बुटीक में वेस्टर्न ड्रेस, विभिन्न प्रकार के सूट और बेहतर सिलाई की सुविधा उपलब्ध होगी। राखी मोहन को सिलाई क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है।
अमृतसर (आर. के. उप्पल) : बसंत एवेन्यू मार्केट में नवनिर्मित ‘हूर बुटीक’ का उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ममता दत्ता ने किया। उन्होंने बुटीक की संचालक राखी मोहन को नए कारोबार की शुरुआत पर बधाई देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ममता दत्ता ने कहा कि अमृतसरवासी फैशन और नए डिजाइनों के कपड़ों के भी शौकीन हैं। आज के दौर में ग्राहकों को अच्छी डिजाइन, बेहतरीन सिलाई और उचित कीमत एक ही स्थान पर मिलना जरूरी है।
बुटीक संचालक राखी मोहन ने बताया कि उन्हें सिलाई के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। ‘हूर बुटीक’ में वेस्टर्न ड्रेस, विभिन्न प्रकार के सूट और बेहतर सिलाई की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सेवा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।