उत्तर रेलवे ने परिचालन कारणों से अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी–अमृतसर कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ट्रेन नंबरों में बदलाव किया है। अमृतसर से चलने वाली ट्रेन 12408 अब 12508 नंबर से चलेगी, जबकि न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर आने वाली 12407 का नंबर बदलकर 12507 किया गया है। यात्रियों से यात्रा से पहले नया ट्रेन नंबर जांचने की अपील की गई है।

अमृतसर : रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए उत्तर रेलवे ने परिचालन कारणों के चलते अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी–अमृतसर कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ट्रेन नंबरों में बदलाव किया है। यह बदलाव निर्धारित तिथियों से प्रभावी होगा।

रेलवे के अनुसार, अमृतसर जंक्शन से न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन जाने वाली साप्ताहिक कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस का पुराना ट्रेन नंबर 12408 बदलकर 12508 कर दिया गया है। यह नया नंबर 14 अगस्त 2026 को अमृतसर जंक्शन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन से प्रभावी होगा।

इसी प्रकार न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन से अमृतसर जंक्शन आने वाली साप्ताहिक कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस का पुराना ट्रेन नंबर 12407 अब 12507 होगा। यह बदलाव 12 अगस्त 2026 को न्यू जलपाईगुड़ी से चलने वाली ट्रेन से लागू होगा।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन के नए नंबर की जानकारी अवश्य जांच लें। ट्रेनों से संबंधित ताजा जानकारी NTES पर देखी जा सकती है या यात्री रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।