बस अड्डे के पास स्कूटर सेलर एसोसिएशन की आपात बैठक में व्यापारियों ने राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल और विधायक कुलवंत सिद्धू को सौंपा मांग पत्र। 40 साल पुरानी मार्केट से जुड़े हजारों परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित होने का दावा; आधार वेबसाइट धीमी होने और मोबाइल पर OTP नहीं आने से वाहन ट्रांसफर प्रक्रिया में आ रही परेशानी।

लुधियाना : बस अड्डे के पास स्थित स्कूटर सेलर एसोसिएशन लुधियाना द्वारा आयोजित आपात बैठक में राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल और हलका आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू विशेष रूप से पहुंचे, जहाँ एसोसिएशन अध्यक्ष सतिंदर पाल सिंह, चेयरमैन बलजिंदर सिंह, सचिव दर्शन सिंह ओबेरॉय और अन्य सदस्यों ने मांग पत्र सौंपा। बैठक में भाई कन्हैया जी सेवा मिशन सोसाइटी के तरनजीत सिंह निमाणा, मॉडल टाउन एसोसिएशन अध्यक्ष इंदरजीत सिंह गोला और पूर्व पार्षद हरप्रीत सिंह सोनी भी उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने अवगत कराया कि पिछले 40 वर्षों से चल रही इस मार्केट से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी है, लेकिन वाहनों की आर.सी. ट्रांसफर के नए ओटीपी सिस्टम और धीमी आधार वेबसाइट के कारण मोबाइल पर ओटीपी न आने से काम ठप हो रहा है। उन्होंने इस समस्याओं का हल करने की मांग की। संत सीचेवाल और विधायक सिद्धू ने मांगों का जल्द समाधान करवाने का भरोसा दिया।

इस दौरान कानूनी सलाहकार एडवोकेट गगनप्रीत सिंह, प्रेस सचिव तरुण अरोड़ा, कोषाध्यक्ष हरप्रीत सिंह सन्नी, हरप्रीत सिंह हैप्पी, कुलदीप सिंह बिल्ला, इंदर सिंह, अशोक बाला, सुखबीर सिंह काका, रविंदर कुमार दास, मनोज ग्रेस, राज कुमार राजू, बलवंत राय, सुखदेव सिंह सुक्खा, अनूप सिंह, रजिंदर पाल जिंदर, राजीव कुमार वर्धान, बलविंदर सिंह, ओम प्रकाश जग्गी, जगमीत सिंह नोनी, सहज कुकरेजा, राजू हेमकुंठ, सी.आर. टंडन, नरिंदर निंदी और अन्य मार्केट सदस्य उपस्थित थे।