अमृतसर नगर निगम ने शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सोमवार को हाथी गेट और लाहौरी गेट क्षेत्रों में अभियान चलाया। एस्टेट विभाग की टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जे हटाकर सामान जब्त किया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब्त सामग्री वापस नहीं की जाएगी। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अभियान पूरे शहर में जारी रहेगा।

अमृतसर (आर. के. उप्पल) : 10 अगस्त: शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम अमृतसर द्वारा सोमवार को हाथी गेट और लाहौरी गेट क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई । एस्टेट विभाग की टीम दवाई सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जे हटाने के साथ वहां रखा सामान और अन्य सामग्री जब्त कर ली गई ।

शिकायतों के बाद निगम की सख्ती

नगर निगम को इन क्षेत्रों में सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

अतिक्रमण के कारण पैदल राहगीरों को परेशानी तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी

बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर निगम द्वारा उक्त कार्रवाई की गई ।

कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई

उक्त अभियान नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और अतिरिक्त नगर निगम कमिश्नर डॉ. जय इंदर सिंह के निर्देशों पर चलाया गया। कार्रवाई इंस्पेक्टर प्रीति चौहान की टीम ने की, जबकि निगरानी सचिव-कम-एस्टेट ऑफिसर सुशांत भाटिया तथा एस्टेट ऑफिसर धर्मिंदर जीत सिंह ने की।

दोबारा अतिक्रमण किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

निगम अधिकारियो ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों से जब्त की गई सामग्री वापस नहीं की जाएगी। दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और अन्य लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे सड़कों व फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत विस्तार या सामान न रखें।
नगर निगम ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पूरे शहर में लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य राहगीरों के लिए फुटपाथ खाली करवाना, यातायात को सुचारू बनाना और शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।