ई-निविदा के जरिए ट्रेन संख्या 14624 सीर गोवर्धन वाराणसी एक्सप्रेस में एसएलआर लीजिंग अनुबंध आवंटित किया गया है। तीन वर्ष की अवधि वाले इस अनुबंध से फिरोजपुर मंडल को करीब 91 लाख रुपये अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। व्यवस्था से व्यापारियों को सामान सुरक्षित और तेज तरीके से भेजने की सुविधा मिलेगी, जबकि रेलवे उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग कर अपनी गैर-किराया आय बढ़ा सकेगा।

अमृतसर (आर. के. उप्पल) : फिरोजपुर मंडल द्वारा ई-निविदा के माध्यम से ट्रेन संख्या 14624 (सीर गोवर्धन वाराणसी एक्सप्रेस) में एसएलआर लीजिंग अनुबंध सफलतापूर्वक अलॉट किया है। इस तीन वर्षीय अनुबंध से रेलवे को लगभग ₹91 लाख का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

एसएलआर लीजिंग व्यवस्था के तहत ट्रेनों में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग करते हुए व्यापारियों को अपने सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक तेज और सुरक्षित तरीके से भेजने की सुविधा मिलती है। इससे रेलवे को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है, वहीं व्यापारियों के लिए परिवहन के समय और लागत में भी बचत होती है।

फिरोजपुर मंडल द्वारा ई-निविदा के माध्यम से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत एसएलआर लीजिंग अनुबंधों का आवंटन किया जा रहा है। इससे रेलवे की आय बढ़ाने के साथ-साथ उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो रहा है।
रेलवे के अनुसार, एसएलआर लीजिंग व्यवस्था रेलवे और व्यापारियों दोनों के लिए लाभकारी साबित हो रही है तथा माल परिवहन को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।