अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के E-2 कोच में सीट नंबर 40 पर यात्री का आईफोन-टैबलेट छूट गया था। टिकट चेकिंग स्टाफ मनोज चौहान ने हैंड हेल्ड टर्मिनल से यात्री से संपर्क कर सामान सुरक्षित होने की जानकारी दी। यात्री के लौटने पर आरपीएफ की मौजूदगी में टैबलेट उसे सौंप दिया गया। कीमती सामान वापस मिलने पर यात्री ने रेल कर्मचारियों की ईमानदारी और तत्परता की सराहना की।

अमृतसर (आर. के. उप्पल) " वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग स्टाफ की सजगता और ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण सामने आया।
ट्रेन संख्या 22488 अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री का छूटा हुआ कीमती आईफोन टैबलेट सुरक्षित रूप से वापस लौटाया गया।

सीट पर मिला था आईफोन टैबलेट
9 अगस्त को टिकट चेकिंग स्टाफ मनोज चौहान को ट्रेन के E-2 कोच की सीट संख्या 40 पर एक आईफोन टैबलेट मिला। उन्होंने बिना समय गंवाए अपने हैंड हेल्ड टर्मिनल के माध्यम से यात्री के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।

जल्दबाजी में ट्रेन में भूल गया था सामान
संपर्क होने पर यात्री ने बताया कि जल्दबाजी में ट्रेन से उतरते समय वह अपना आईफोन टैबलेट सीट पर ही भूल गया था। मनोज चौहान ने यात्री को आश्वस्त किया कि उसका सामान पूरी तरह सुरक्षित है।

आरपीएफ की मौजूदगी में किया सुपुर्द

यात्री के वापस आने पर आईफोन टैबलेट को आरपीएफ की मौजूदगी में सुरक्षित रूप से उसके मालिक को सौंप दिया गया। अपना कीमती सामान वापस पाकर यात्री बेहद खुश हुआ और उसने रेल कर्मचारियों की ईमानदारी एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।