चीनी के दाम बढ़ने के बाद अब दूध की कीमत में भी इजाफा होने जा रहा है। 11 अगस्त से दूध के नए रेट लागू होने की बात सामने आई है। परिवहन, पैकेजिंग, पशु चारा और रखरखाव की बढ़ती लागत को कीमत बढ़ने की वजह बताया जा रहा है। त्योहारी सीजन से पहले चीनी महंगी होने से मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों पर भी असर पड़ सकता है।
अंबाला: महंगाई ने चाय का स्वाद थोड़ा फीका करने की तैयारी कर ली है। चीनी के दाम ₹400 प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं, वहीं अब दूध भी ₹2 प्रति लीटर महंगा होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि दूध के नए रेट 11 अगस्त से लागू होंगे। यानी चाय की प्याली वही रहेगी, लेकिन उसका खर्च बढ़ जाएगा।
दूध के दाम बढ़ने के पीछे परिवहन, पैकेजिंग, पशुओं के चारे और रखरखाव की बढ़ती लागत को वजह बताया जा रहा है। वहीं कम उत्पादन बढ़ती हुई मांग, त्योहारी सीजन नजदीक होने के कारण चीनी के महंगे होने का असर चाय के अलावा मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों पर भी पड़ सकता है।