पंचकूला : सखी ग्रुप की ओर से महाराजा प्लाजो में तीज उत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया और तीज के गीतों, नृत्य तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्सव का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर पारंपरिक सजावट भी आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने पंजाबी व हरियाणवी गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
आयोजन में *रश्मि ढांडा, पल्लवी तनेजा, सीमा बत्रा, आरती गुप्ता और ज्योतिका* सहित सखी ग्रुप की अन्य सदस्य मौजूद रहीं। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।