फोकल प्वाइंट स्थित सीआईसीयू परिसर में दो दिवसीय खेल आयोजन की शुरुआत; अंडर-9 से अंडर-19, पुरुष, महिला और वरिष्ठ वर्गों में हुए मुकाबले। सचित जैन ने किया उद्घाटन, उपकार सिंह आहूजा बोले—खेल फिटनेस के साथ अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। पहले दिन टेबल टेनिस में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदकों के लिए दमदार मुकाबले किए।

लुधियाना : फोकल प्वाइंट स्थित सीआईसीयू परिसर में इंडोर गेम्स डे 2026 का जोश और खेल भावना के साथ आगाज हुआ। दो दिवसीय आयोजन का मकसद औद्योगिक समुदाय को फिटनेस, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से जोड़ना है।

पहले दिन टेबल टेनिस मुकाबलों में बच्चों से लेकर उद्योगपतियों, कर्मचारियों और प्रोफेशनल्स तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंडर-9 से अंडर-19, पुरुष, महिला और वरिष्ठ वर्गों में मुकाबले करवाए गए।

कार्यक्रम का उद्घाटन वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड के सीएमडी सचित जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। सीआईसीयू अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा, महासचिव हनी सेठी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

अंडर-17 लड़कों में आदव थापर ने गोल्ड, अभिजीत ने सिल्वर, जबकि गाविश और आर्यन अरोड़ा ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। अंडर-19 वर्ग में आर्यन सचदेवा ने गोल्ड, विहान वर्मा ने सिल्वर और शिवंश व गाविश ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

सीआईसीयू अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि खेल केवल फिटनेस नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी सिखाते हैं। आयोजन में सोमाल रिफ्रैक्टरीज मुख्य प्रायोजक, जबकि फार्म पार्ट्स और आईडीपी एजुकेशन सहयोगी प्रायोजक रहे।