गांव सैदपुरा के सरकारी मिडिल स्कूल में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने नेशनल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया। कैंप में विद्यार्थियों और शिक्षकों के दांतों की जांच की गई। डॉक्टरों ने बच्चों को सही ब्रशिंग, मौखिक स्वच्छता और दांतों की देखभाल के महत्व के बारे में जानकारी दी। परिषद ने विद्यार्थियों को टूथब्रश और टूथपेस्ट भी वितरित किए।

डेराबस्सी : बच्चों में दांतों की बीमारियों को रोकने और उन्हें बेहतर मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गांव सैदपुरा के सरकारी मिडिल स्कूल में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की ओर से नि:शुल्क डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप का आयोजन नेशनल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गुलाबगढ़ के सहयोग से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के दांतों की भी जांच की गई।

कैंप के दौरान डॉक्टर अमृत अठवाल ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने, सुबह और रात में नियमित रूप से दांत साफ करने तथा मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दांतों की अनदेखी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है, इसलिए बचपन से ही अच्छी आदतें अपनाना जरूरी है।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से विद्यार्थियों को टूथब्रश और टूथपेस्ट भी वितरित किए गए। कैंप में नेशनल डेंटल कॉलेज की ओर से डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. बॉलरीन, डॉ. अनिलिता, डॉ. कोमल और डॉ. अनुरीत सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। स्कूल की ओर से शिक्षिका सोना रानी और नरेश सैनी ने डॉक्टरों और परिषद के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए इस सामाजिक पहल के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में परिषद के प्रधान नितिन जिंदल, अश्वनी शर्मा, जय प्रकाश और उपेश बंसल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।