लुधियाना : आम आदमी पार्टी की नीतियों और विधायक चौ. मदन लाल बगगा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बैंक कॉलोनी के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओ ने सोमवार को आप का दामन थाम लिया। विधायक चौ.मदन लाल बग्गा ने सलेम टाबरी स्थित कार्यलय में आयोजित समारोह में भ्रमदास, सुभाष डोगरा, दर्शन डोगरा, अश्वनी कुमार,रमेश ठाकुर, विजय कुमार काला, मनीष अवस्थी, प्रवीण गोपी व उन्के साथियो का स्वागत कर पार्टी में शामिल करवाया। बग्गा ने आप परिवार में बढ़ौतरी होने का जिक्र करते हुए कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर पूरी हो रही गारंटियों व विधानसभा उतरी में विकास की अंधेरी से प्रभावित होकर प्रतिदिन लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
आम नागरिक आप सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़कों के कामों से खुश होकर पार्टी की तरफ आर्कषित हो रहा है। इस अवसर आम आदमी पार्टी के जिला, ब्लाक, वार्ड स्तर के पदाधिक्कारी भी उपस्थित रहे।