संदीप्स स्पोर्ट्स अकादमी के छह खिलाड़ियों ने खेल और योग की विभिन्न विधाओं में अनूठे रिकॉर्ड बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। कोच संदीप चौधरी और श्रृष्टि चौधरी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से लुधियाना और पंजाब का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।

लुधियाना : लुधियाना के लिए गर्व का पल तब साबित हुआ जब लुधियाना के छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी असाधारण खेल और योग प्रतिभा के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर शहर और पंजाब का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि जीआरडी स्थित संदीप्स स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने कोच संदीप चौधरी और श्रृष्टि चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में हासिल की। कोच संदीप चौधरी ने बताया कि इन बच्चों ने कठिन अभ्यास, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान बनाने वाले खिलाड़ी में आयात सिंगला ने डांस करते हुए हुला हूप के अधिकतम एंटी-क्लॉकवाइज स्पिन का रिकॉर्ड बनाया। ज्याश जैन ने बिना रुके हुला हूप के अधिकतम एंटी-क्लॉकवाइज स्पिन, वायरा चौधरी ने चक्रासन मुद्रा में जिम्नास्टिक पैरेलल बार पर चलते हुए सबसे अधिक समय तक संतुलन बनाने, मेहर मल्होत्रा ने जिम्नास्टिक बार पर उल्टा लटकते हुए सबसे कम समय में जैकेट पहनने और उतारने, याहवी जैन ने सीटेड वाइड लेग स्प्लिट योग मुद्रा में सबसे अधिक समय तक बने रहने, शनाया जैन ने दरवाजे के सहारे त्रिविक्रमासन (स्टैंडिंग स्प्लिट) योग मुद्रा में सबसे लंबे समय तक बने रहने का रिकॉर्ड बनाया।