पानीपत: शहर की हुड्डा ग्रीन बेल्ट पर कथित तौर पर एक अवैध तरीके से गौशाला चलाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा कुछ दिन पहले कार्रवाई किए जाने के बावजूद गौशाला का संचालन लगातार जारी है।
हाल ही बारिश में गौशाला में जलभराव और खुले में भीगती गायों की तस्वीरें सामने आने के बाद शहर में मामला फिर से चर्चा का विषय बन गया है
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जमीन हुड्डा विभाग की ग्रीन बेल्ट है, इस पर पहले भी कार्रवाई भी हो चुकी है, तो ऐसे में फिर से यह गौशाला दोबारा कैसे संचालित हो रही है। लोगों ने हुड्डा विभाग पर मिलीभगत से ग्रीन बेल्ट पर कथित तौर अवैध कब्जा करवाने का आरोप जड़ा है।
लोगों ने गहरी वेदना से बताया है कि बारिश होने के कारण गौशाला परिसर में कीचड़ और जलभराव हो गया है। जिसके कारण खुले में मच्छर और मक्खी के कारण गौवंश का रहना दुभर हो गया है। और गौवंश खुले में विकट परिस्थितियों के दौर से गुजर रही हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि समय रहते प्रभावी उचित व्यवस्था होती, तो पशुओं को बरसात में गम्भीर स्थिति का सामना न करना पड़ता।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग है कि हुड्डा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने , बेसहारा पशुओं को खुले में नारकीय जीवन के लिए मजबूर और गौवंश को क्रूर तरीके से रखने पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।