पूर्व नगर परिषद प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों धरना स्थल पहुंचे, कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर आंदोलन को समर्थन दिया। सरकार से लंबित मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की अपील करते हुए कांग्रेस ने हर लोकतांत्रिक संघर्ष में साथ निभाने का भरोसा दिलाया।

डेराबस्सी : डेराबस्सी में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी संगठनों के धरने को सोमवार को उस समय समर्थन मिला, जब पूर्व नगर परिषद प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों अपनी टीम के साथ धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके आंदोलन का समर्थन किया।

इस दौरान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान सरकार को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों और हितों के साथ खड़ी रही है तथा आगे भी उनके हर लोकतांत्रिक संघर्ष में पूरा सहयोग देगी।

ढिल्लों ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर जल्द समाधान निकालने की अपील की।
धरने में बड़ी संख्या में कर्मचारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।