CM मान और राज्यपाल कटारिया को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब। लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ठीक पहले पंजाब को दहलाने की धमकी वाले ईमेल से प्रशासन में हड़कंप मच गया। लुधियाना जिला अदालत, चंडीगढ़ प्रशासन और ई-कोर्ट सिस्टम से जुड़े ईमेल पते पर धमकी भरा संदेश मिला है। ईमेल में 15 अगस्त तक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह ईमेल 3 अगस्त, सोमवार सुबह 8:57 बजे mianetzy8@gmail.com आईडी से भेजे जाने का दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि खालिस्तान नेशनल आर्मी (KNA) और बब्बर खालसा के कथित परमार-कनाडा गुट ने पंजाब में संयुक्त “हथियारबंद संघर्ष” शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।