पानीपत में आयोजित समारोह में सीजेएम मीनाक्षी यादव सहित कई गणमान्य अतिथियों ने संस्था की सराहना की। 1,500 से अधिक बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा में योगदान देने वाली संस्था ने बाल संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम और बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी भी साझा की।

पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : एमडीडी आफ इंडिया संस्था द्वारा अपना सत्ताईसवां स्थापना दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मीनाक्षी यादव विशिष्ट अतिथि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की सचिव मीना कम्बोज विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक मार्डन डायरी करनाल डॉ पी. के.जैन व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिलबाग लाठर रहें।

कार्यक्रम में इस अवसर पर एम .डी. डी .बाल भवन के बच्चों ने खुबसूरत प्रस्तुतियां दी, जिस पर सभी उपस्थित ने बच्चों की सराहना की, स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था संस्थापक पी आर नाथ ने कहा संस्था पिछले 27 वर्षों से निरन्तर बाल हित सर्वोपरि के कार्य को साकार कर रही है और लगभग 1500 बच्चों का अब तक लालन-पालन व शिक्षा का प्रबंध किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीजेएम मीनाक्षी यादव ने कहा कि संस्था बच्चों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी समय समय पर बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए संस्था का दौरा कर बच्चों से जुड़ी जरूरी सुविधाओं का जायजा लेता है।

विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक मार्डन डायरी करनाल डॉ. पी के जैन व हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद सचिव मीना कम्बोज व समाजसेवी दिलबाग लाठर ने भी संस्था की गतिविधियों की सराहना की, संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह मान ने संस्था की हरियाणा भर में बाल विवाह मुक्त भारत, बाल यौन शौषण व बाल श्रम बारे गतिविधियों की चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों व उपस्थित सदस्यों द्वारा पौधारोपण भी किया गया, कार्यक्रम में संस्था निदेशक पी आर नाथ,संस्था प्रधान राजीव वर्मा उपप्रधान निशिकांत मितल, अविनाश कुमारी, महासचिव श्याम सुन्दर पुरिथी, सचिव अमित कांबोज, कोषाध्यक्ष परमिंदर पाल सिंह, संस्था सदस्य सुभाष वधावन, अंजु शर्मा, लाभ सिंह,राजेश, सुरेन्द्र सिंह मान व सुषमा नाथ द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम में विजलेंस विभाग अधिकारी शशी कान्त शर्मा,डी. सी.चंदेल,राटरी क्लब करनाल अध्यक्ष भारती शर्मा, गौरव तूली, जसवंत रेढू, आरती गुप्ता सहित सैकड़ों श्रोता उपस्थित रहे।