डेराबस्सी : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी (काशी) से निकली पवित्र कलश यात्रा का शनिवार को डेराबस्सी में भाजपा मंडल की ओर से भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र 'जय गुरु रविदास' के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पवित्र कलश के दर्शन किए और गुरु रविदास जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
भाजपा डेराबस्सी मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा के काफिले के साथ शामिल होकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव खन्ना, एस.एम.एस. संधू, मनप्रीत सिंह (बन्नी) संधू, गुरदर्शन सिंह सैणी, रविंद्र वैष्णव, मुकेश गांधी, सुशील राणा, रणजीत सिंह रेड्डी, राकेश अचिंत, राधेश्याम, हरप्रीत सिंह, पवन धीमान (पम्मा), सुखदेव राणा, बिट्टू राणा, विक्रांत पवार, रविंद्र बत्रा, दविंदर पाल पंडिर, अमन राणा, मोना सैणी, दिनेश वैष्णव, हैप्पी कोशल, नरेंद्र मोहन शर्मा और विपन सैणी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान पंजाब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सुच्चा राम लधड़ तथा उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का भाजपा नेता मनप्रीत सिंह (बन्नी) संधू ने सिरोपा पहनाकर सम्मान किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन धीमान ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का जीवन समाज को समानता, भाईचारे और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि डेराबस्सी मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ इस पावन कलश यात्रा में भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पवित्र कलश के दर्शन कर गुरु रविदास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।