जनवरी से जून 2026 तक 108 एम्बुलेंस सेवा ने पंजाब भर में 91,713 आपातकालीन मामलों में लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। इनमें मेडिकल इमरजेंसी, गर्भावस्था, सड़क हादसे और हृदय संबंधी मामले शामिल रहे। जिला स्तर पर लुधियाना में सबसे अधिक 12,541 मामलों में सेवा दी गई। इस दौरान प्रशिक्षित टीमों ने एम्बुलेंस के भीतर 52 सुरक्षित प्रसव भी करवाए।

लुधियाना (अशोक सहगल) : 108 एम्बुलेंस सेवा ने जनवरी से जून 2026 के दौरान पंजाब भर में 91,713 आपातकालीन मामलों में त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान की है। आंकड़ों के अनुसार, छह महीनों के दौरान 36,403 चिकित्सा आपातकालीन मामले, 20,538 गर्भावस्था संबंधी आपातकालीन मामले तथा 13,929 सड़क दुर्घटना मामलों में लोगों को राहत प्रदान की गई। इसके अलावा, 11,380 हृदय संबंधी आपातकालीन मामलों और 9,463 अन्य आपातकालीन मामलों में भी 108 एम्बुलेंस सेवा ने सहायता प्रदान की।जिला स्तर पर लुधियाना में सर्वाधिक 12,541 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पटियाला (7,862), जालंधर (7,609), साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) (7,457) और अमृतसर (6,656) का स्थान रहा।

अन्य जिलों में होशियारपुर (4,812), बठिंडा (4,314), गुरदासपुर (4,231), संगरूर (3,459), कपूरथला (3,268), तरनतारन (3,155), रूपनगर (2,901), मोगा (2,754), फाजिल्का (2,676), फतेहगढ़ साहिब (2,663), फिरोजपुर (2,610), मानसा (2,519), श्री मुक्तसर साहिब (2,517), शहीद भगत सिंह नगर (2,284), फरीदकोट (1,917), मलेरकोटला (1,255), बरनाला (1,253) तथा पठानकोट (1,000) मामलों में 108 एम्बुलेंस सेवा ने सहायता प्रदान की।
इस अवधि के दौरान 108 एम्बुलेंस सेवा के प्रशिक्षित इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनों (EMTs) ने 52 सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस के भीतर ही कराए

जानकारी देते हुए मनीष बत्रा, प्रोजेक्ट हेड, 108 एम्बुलेंस सेवा, ज़ेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, “छह महीनों में 91,700 से अधिक आपातकालीन मामलों में सेवाएं प्रदान करना हमारी एम्बुलेंस पायलटों, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनों और सहयोगी टीमों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।