चंडीगढ़ के वार्ड नंबर-29 में आम आदमी पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब रोहित और रवि बिरला ने आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में करीब 100 समर्थकों सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोहित बिरला ने नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 29 में आम आदमी पार्टी को उस समय नई मजबूती मिली, जब रोहित एवं रवि बिरला ने आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और करीब 100 समर्थक मौजूद रहे।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद रोहित बिरला ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके जीवन के महत्वपूर्ण और यादगार पड़ावों में से एक है। उन्होंने अपने आदरणीय नेताओं, परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों, समर्थकों और शुभचिंतकों का भी धन्यवाद किया।

रोहित बिरला ने कहा कि समर्थकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह पूरी ईमानदारी, समर्पण और विनम्रता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी नई शुरुआत नहीं, बल्कि सभी समर्थकों के साथ एक साझा सफर की शुरुआत है। साथ ही, उन्होंने मजबूत, प्रगतिशील और जनहितैषी चंडीगढ़ के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।