पंजाब पावरकॉम और ट्रांसको ठेका कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर जगरांव में बिजली कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पहचान पत्र, ऑफर लेटर और जॉइनिंग जैसी लंबित मांगों पर प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलन को समर्थन दिया और जल्द समाधान की मांग की।

जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : पंजाब के पावरकॉम और ट्रांसको ठेका कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर आज जगरांव बिजली मंडल कार्यालय के बाहर CH बिजली कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पावरकॉम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी लंबित मांगों को लेकर हुंकार भरी। प्रदर्शन में टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने भी डिवीजन प्रधान अवतार सिंह क्लेर की अगुवाई में विशेष तौर पर शिरकत कर अपना समर्थन दिया।

​प्रमुख मांगें और यूनियन का पक्ष:
​रोष धरने को संबोधित करते हुए CH कर्मचारियों के डिवीजन प्रधान अमनप्रीत सिंह मल्ली ने पावरकॉम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि,
​ठेका कर्मचारियों को पहचान पत्र (आईडियां) जारी नहीं किए जा रहे हैं।
​बकाया चल रहे CHB कर्मचारियों को अब तक ऑफर लेटर नहीं दिए गए हैं।
​जिन कुछ साथियों को ऑफर लेटर मिल चुके हैं, उन्हें विभागों में ज्वाइन नहीं करवाया जा रहा है।
​मल्ली ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रबंधन की इन टालमटोल वाली नीतियों के कारण कर्मचारियों में भारी गुस्सा और रोष व्याप्त है। यदि पावरकॉम प्रबंधन ने जल्द से जल्द ठेका कर्मचारियों की इन मांगों को मानकर लागू नहीं किया, तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और अधिक तीव्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन की होगी।

​प्रदर्शन के दौरान प्रमुख उपस्थिति
​इस उग्र रोष प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन के खिलाफ तीखी नारेबाजी की गई। इस अवसर पर अवतार सिंह क्लेर, भूपिंदर सिंह सेखों, कुलदीप सिंह मलक, अवतार सिंह 'भीपा क्लेर', राम चंद्र, जोगिंदर सिंह सिद्धवां बेट, संदीप सिंह सिद्धवां खुर्द, सिमरनजीत सिंह सिटी जगरांव, गुरिंदर सिंह डांगियां, शिव कुमार स्टोर जगरांव, जसविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह और किरनदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे।