जीरकपुर: आम आदमी पार्टी द्वारा हलका डेराबस्सी का यूथ कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर गगनदीप सिंह ईसापुर ने हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
गगनदीप सिंह ईसापुर ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के विशेष रूप से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह युवाओं को पार्टी की जनहितकारी नीतियों से जोड़ने, संगठन को मजबूत करने और हलका डेराबस्सी के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आम लोगों की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सक्रिय रहेंगे।
गगनदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और लोककल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भी वह पूरी लगन से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व और विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनका पहला लक्ष्य रहेगा।