संगरूर: स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के तत्वावधान में आयोजित 45वीं पंजाब स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में लुधियाना के होनहार तैराक विग्नेश भक्कू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विग्नेश भक्कू ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक तथा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक, 50 मीटर बैकस्ट्रोक एवं 100 मीटर मेडले रिले में रजत पदक तथा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले और 100 मीटर मेडले में कांस्य पदक हासिल किए।
विग्नेश भक्कू की इस शानदार सफलता का श्रेय उनके कोच माधव संड के कुशल मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण एवं निरंतर प्रेरणा को जाता है। उनकी देखरेख में विग्नेश लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं परिवारजनों ने विग्नेश भक्कू तथा कोच माधव संड को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।