नई दिल्ली (Naren Danu) : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंप दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से मंजूर कर दी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद जोशी अपने मौजूदा मंत्रालयों—उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय—के साथ अब शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति ने संवैधानिक प्रक्रिया के तहत प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया। सरकार ने फिलहाल शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी अंतरिम व्यवस्था के तहत प्रह्लाद जोशी को दी है।