चंडीगढ़ (अजीत झा.) : चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के आधार पर 28 हेड कांस्टेबलों को लोकल रैंक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नति प्राप्त करने वाले सभी कर्मचारियों को लोकल रैंक एएसआई का दर्जा दिया गया है। हालांकि यह पदोन्नति व्यक्तिगत होगी और नियमित पदोन्नति व वरिष्ठता संबंधी नियम पूर्ववत लागू रहेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस पदोन्नति के आधार पर अतिरिक्त वेतन, भत्ते या वरिष्ठता का लाभ नहीं मिलेगा।
पदोन्नति सूची में शामिल कर्मियों में सुरिंदर पाल, सुरिंदर कौर, सुनील मेहता, परवीन कुमार, परदीप सिंह, लखविंदर सिंह (लखा), संजय कुमार, सुनील कुमार, कमलेश कौर, रणबीर सिंह, जसविंदर कौर, परवीन कुमार, संजीव कुमार, सविता बैंस, अनु चौधरी, रूप कुमार, बलबीर सिंह, गुरविंदर सिंह, भीम, जसविंदर सिंह, रविंदर सिंह, सतीश कुमार, लखबीर सिंह, सुमन रानी, राजेश कुमार, दलजीत कौर, कुलविंदर सिंह और सविता रानी शामिल हैं।
यह आदेश 22 जुलाई 2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में हुई सिफारिशों के बाद सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी मिलने पर जारी किया गया। पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। वरिष्ठ अधिकारियों ने नवपदोन्नत एएसआई को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और पेशेवर दक्षता के साथ निर्वहन करेंगे।