पानीपत: छात्र अभिभावक संघ ने दिल्ली जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा दमनकारी - लाठी चार्ज करने की कड़े शब्दों में निंदा की है।
पानीपत जिला लघु सचिवालय पर छात्र अभिभावक संघ ने जिला पानीपत की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया। और इस घटना को ब्रिटिश शासन काल से जोड़कर जलियांवाला बाग कांड की याद को ताजा कर किया।
छात्रों पर लाठीचार्ज घातक हथियारों से हमला का आदेश देने वाला अंग्रेजी साम्राज्यवाद के जनरल डायर की जगह देश के गृहमंत्री अमित शाह ने लेकर आदेश दिल्ली पुलिस को दिया। और देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, शिक्षा मंत्री से त्यागपत्र देने की मांग की ।
उन्होंने जनता से अपील कि अपने बच्चों के भविष्य बचाने के संघर्ष में भाजपा नेतृत्व वाली तानाशाह मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की देश के बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने वाली शिक्षा नई नीति, नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर रात जागो-देश जगाओ अभियान के तहत अपने शहर और गांव की बस्तियों में छात्र आंदोलन के समर्थन में कैंडल मार्च और रोष जुलूस निकालें।
*आज 24 जुलाई रात को पूरे देश के अंदर देश की जनता छात्र आंदोलन के समर्थन में देश के सभी जिला मुख्यालयों पर रात्रि जागरण कार्यक्रम करेगी। इसी अभियान के तहत पानीपत के अंदर संविधान चौक पर धरना दिया जाएगा और शहर में जुलूस निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम में पानीपत के अभिभावक वह छात्र भाग लेंगे।
*विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र अभिभावक संघ की तरफ से कामरेड सुनील दत्त, कौमी एकता मंच के जिला संयोजक संजय सिंह एडवोकेट, जय भगवान, गुलाब सिंह कर रहे थे। अभिभावक संघ ने सभी विपक्षी पार्टियों, प्रगतिशील बुद्धिजीवी लोगों से छात्र आंदोलन के का हिस्सा बनकर उन्हें हौंसला प्रदान करें।