आस-एहसास एनजीओ ने जीतो लुधियाना के सहयोग से जुगियाना स्थित श्री रविदास गुरुद्वारा के निकट दिवाली डोनेशन ड्राइव आयोजित की। चेयरपर्सन रुचिका ओसवाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में विशेष अतिथि गुनजीत रुचि बावा ने बच्चों को स्टेशनरी और मिठाइयां वितरित कीं।

लुधियाना: आस-एहसास एनजीओ की ओर से जीतो लुधियाना के सहयोग से जुगियाना, श्री रविदास गुरुद्वारा के निकट, जी.टी. रोड में दिवाली डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुनजीत रुचि बावा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य दिवाली के पावन पर्व पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने, उनमें अपनत्व की भावना पैदा करने और समाजसेवा का संदेश देना रहा।

चेयरपर्सन रुचिका ओसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस पहल के तहत बच्चों को स्टेशनरी का सामान और मिठाइयां वितरित की गईं। इस दौरान गुनजीत रुचि बावा ने कहा कि दिवाली खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का पर्व है। ऐसे सामाजिक प्रयासों से बच्चों में अपनत्व और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। हमें त्योहारों की खुशियां जरूरतमंदों के साथ साझा करनी चाहिए।

इस अवसर पर लेडीज विंग की अमिता जैन, सीरत ओसवाल, मनीषा जैन, भानु जैन, श्वेता जैन, निशा जैन, प्रीति जैन, लिजा जैन,रिचा जैन, सोनिका जैन और रश्मि संसुखा सहित अशोक कुमार, बूटा सिंह, रशपाल, जगतार सिंह, जतिंदर छिंदा, अवतार सिंह, टेक चंद, अच्छर चंद और राजकरण उपस्थित रहे।