सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें केंद्र के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि मार्च 2026 से अब तक 2022 बालिकाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। विभाग ने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

जीरकपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें केंद्र के साथ-साथ फील्ड में जाकर भी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण कर रही हैं।

डॉ. रिया मित्तल ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित है और अब तक किसी गंभीर दुष्प्रभाव का मामला सामने नहीं आया। उन्होंने अभिभावकों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से बचने और बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।

एलएचवी प्रवीण ने बताया कि मार्च 2026 से अब तक 2022 बालिकाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्यकर्मी शाइना, अनीता सहित अन्य सदस्य अभियान में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर टीकाकरण इससे बचाव का प्रभावी माध्यम है।