पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने थानेसर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों के लिए 99.16 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। लोक निर्माण विभाग की निगरानी में गांधी नगर और वार्ड नंबर-3 सहित विभिन्न क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक (आईपीबी) सड़कें और पीवीसी पाइप बिछाने का कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन और मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से सडकों के निर्माण के लिए 99.16 लाख रुपए का बजट पारित किया जाएगा है। इन सडकों के निर्माण की जिम्मेवारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। इन सडकों के निर्माण से शहर के लोगों को लाभ मिलेगा और सडकों से सम्बन्धित समस्याओं से निजात भी मिलेगी।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा बुधवार को निवास कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही थानेसर हल्का का चहुंमुखी विकास कार्य 3 गुणा गति के साथ किया जा रहा है। इस हल्का में सडक़ों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से शहर में सडक़ निर्माण को लेकर 99.16 लाख रुपए का बजट पारित किया जाएगा। इस कार्य को लोक निर्माण विभाग की तरफ से जल्द शुरू किया जाएगा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से गांधी नगर, नगर परिषद थानेसर में प्रताप के घर से बाईपास रोड तक आईपीबी सडक़ के निर्माण एवं पीवीसी पाइप बिछाने के कार्य पर 12.57 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। गांधी नगर, नगर परिषद थानेसर में लाडेन के घर से बिशु के घर तक, सुमन देवी के घर से रोशन के घर तक, शेर सिंह के घर से सतपाल के घर तक तथा पीडब्ल्यूडी मुख्य सडक़ से नरेंद्र के घर तक आईपीबी सडक़ों के निर्माण कार्य पर 29.61 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इसके अलावा गांधी नगर, नगर परिषद थानेसर में राजिंदर के घर से डेविड के घर तक, राजिंदर पंडित के घर से करण चावला के घर तक, मीना के घर से हनुमान मंदिर तक तथा राजा राम के घर से बलराज के घर तक आईपीबी सडक़ों के निर्माण कार्य पर 32.66 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वार्ड नं. 3 नगर परिषद थानेसर में 24.32 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक (आईपीबी) सडक़ों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके अलावा वेदपाल के घर से जसवीर के घर तक, राजू रंगा के घर होते हुए। झांसा रोड से सुरेंद्र के घर तक, मेवा राम के घर से सतीश के घर तक, कालीराम के घर से गुलशन किरयाना स्टोर तक सडक़ निर्माण कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से थानेसर हल्का के विकास का सैंकडों करोड का बजट खर्च किया जा चुका है। इस सरकार ने गांव और शहरों के हर वार्ड का सामान रूप से विकास कार्य करवाया है। इस सरकार ने सबका साथ सबका विकास की नीति को आधार मानकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इस सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का फायदा मिले। इस मौके पर थानेसर मंडल अध्यक्ष विवेक रावत, मलकीत ढांडा, पार्षद कमल किशोर, सतीश सैनी, रमेश जी, प्रभु दयाल जी, नंदू जी, वेद प्रकाश जी, लड्डा जी, गुरमीत जी तथा अजय पाल जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।