राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल से भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों के कल्याण, नगर निगम से जुड़े मामलों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याएं और स्थानीय स्तर की चुनौतियां आयोग के समक्ष रखीं। हरदीप गिल ने कहा कि केंद्र सरकार सफाई कर्मचारियों के उत्थान और सम्मानजनक जीवन के लिए लगातार प्रयासरत है और सभी मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

लुधियाना (सुनील पांडेय) : भारत सरकार के सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल जी लुधियाना में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बी सी कमीशन के पूर्व चेयरमैन निर्मल सिंह एस एस की अध्यक्षता में मुलाकात की इस दौरान भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ पंजाब के संयोजक और नगर निगम लुधियाना में पार्षद राजेश मिश्रा, भाजपा एस सी मोर्चा लुधियाना के उपाध्यक्ष और पार्षद पति कुलवंत सिंह कांति भी साथ मौजूद रहे इस अवसर पर उप चेयरमैन स.हरदीप सिंह गिल के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने मुलाकात दौरान कहा कि जनहित से संबंधित मसलों और सफाई कर्मचारियों के उत्थान कल्याण के लिए केंद्र सरकार सदैव प्रयासरत है जो भी मसले कमीशन के संज्ञान में आते है उनपर तत्काल कार्यवाही होती है और जनहित और सफाई कर्मचारियों से संबंधित प्रत्येक मसले पर आयोग सख्त है इस अवसर पर नगर निगम से संबंधित विषयों को प्रतिनिधिमंडल ने उप चेयरमैन गिल के समक्ष रखा जिस पर उन्होंने संज्ञान लेकर उसके निस्तारण का भरोसा दिलाया.