डेराबस्सी: डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में पेयजल सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने बुधवार को राजोमाजरा, पंडवाला, खेड़ी गुज्जरां, गुरु नानक कॉलोनी और झवांसा में पानी की टंकियों का लोकार्पण किया।
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि इन पानी की टंकियों से ग्रामीणों की रोजमर्रा की पेयजल जरूरतें बेहतर ढंग से पूरी होंगी। साथ ही आगजनी जैसी आपात स्थितियों में भी इनका उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्य स्थानीय जरूरतों के अनुसार कराए जा रहे हैं ताकि ग्रामीणों को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है।
कार्यक्रम में संबंधित गांवों के सरपंच, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रदीप सचदेवा, ब्लॉक समिति सदस्य, बीडीपीओ डेराबस्सी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।