अनुकंपा गर्ग ने जिला जेल के महिला वार्ड का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें कानूनी अधिकारों, जिम्मेदारियों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : हरियाणा महिला आयोग की सदस्य अनुकंपा गर्ग ने बुधवार को जिला जेल, पानीपत का दौरा कर जायजा लिया। इस दौरान जेल अधीक्षक संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अनुकंपा गर्ग ने महिला वार्ड का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने महिला बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुना। इसके साथ ही, उन्होंने महिला बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी किया।