श्रीमद् भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय बालघर में आधुनिक मशीनों की मदद से नए भवन का निर्माण तेजी से जारी है। प्रबंधन का कहना है कि भवन तैयार होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर कक्षाएं, सुरक्षित वातावरण और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : श्रीमद् भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय बालघर में नन्हे बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। भवन निर्माण के लिए विद्यालय द्वारा स्वयं खरीदकर आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य को गति मिल रही है और समय की बचत हो रही है। 

प्रबंधन कमेटी के जीवन मौदगिल ने बताया कि निर्माण स्थल पर मशीनों की सहायता से नींव, दीवारों तथा अन्य निर्माण कार्यों को व्यवस्थित और तेजी से पूरा किया जा रहा है। विद्यालय भवन का निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुसार प्रगति पर है। आधुनिक तकनीक और मशीनों के प्रयोग से भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है। 

उन्होंने कहा कि नया भवन बच्चों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण, पर्याप्त कक्षाओं और आवश्यक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है। प्रबंधन समिति के अथक प्रयासों द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक मजबूत विद्यालय भवन बेहतर शिक्षा और उज्जवल भविष्य की आधारशिला है।