राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर आयोजित बैठकों में बूथ संगठन को मजबूत करने, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने, सात प्रमुख कार्यक्रमों की समीक्षा और ‘मन की बात’ के सफल आयोजन की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।

कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के आह्वान पर मंगलवार को थानेसर मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर टिफिन बैठकों का आयोजन किया गया।

बैठकों में कार्यकर्ताओं ने आत्मीय वातावरण में सहभागिता करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों एवं बूथ स्तर को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता तक पहुंचाने, बूथ समितियों के गठन, बूथ स्तर पर आयोजित किए जाने वाले सात प्रमुख कार्यक्रमों की समीक्षा तथा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठकों में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बीएल-2, पालक, पन्ना प्रमुख, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।