समाज सेवा और दंत स्वास्थ्य जागरूकता में योगदान को मिला सम्मान, ट्रस्ट ने सौंपी नई जिम्मेदारी; निःशुल्क डेंटल मेडिकल कैंपों के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाई स्वास्थ्य सेवाएं, पदाधिकारियों ने जताया सफल नेतृत्व का विश्वास।

कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : ग्लोबल इवेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट ने समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. सिमरन आनंद छाबड़ा को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष (डेंटल सर्जन सेल) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति ट्रस्ट की उत्तरी भारत डॉक्टर सैल की अध्यक्षा डॉ. वसुंधरा मेहरोत्रा ने संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट मधुसूदन बावेजा की सहमति से की।

डॉ. सिमरन आनंद छाबड़ा खेड़ी मारकंडा रोड़ पर आनंद डेंटल क्लीनिक के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जानी जाती हैं। छह वर्षों के अनुभव के दौरान उन्होंने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका मिलनसार स्वभाव और सेवा भावना उन्हें आमजन के बीच विशेष पहचान दिलाती है।

उन्होंने ट्रस्ट के माध्यम से अनेक निःशुल्क डेंटल मेडिकल कैंप आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान की हैं। उनकी जनसेवा, समर्पण और सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन मधुसूदन बावेजा एडवोकेट व प्रदेश मीडिया प्रभारी तरुण वाधवा ने डॉ. सिमरन आनंद छाबड़ा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में डेंटल सर्जन सेल समाजहित में और अधिक प्रभावी कार्य करेगा। वहीं डॉ. वसुंधरा मेहरोत्रा ने भी आशा व्यक्त की कि डॉ. सिमरन ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।