पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : रोजगार विभाग, पानीपत द्वारा प्रदेश भर में 24 जुलाई 2026 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सहायक रोजगार अधिकारी डॉ निकिता यादव द्वारा सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पट्टीकल्याणा, समालखा में प्रात: 10 बजे व्यावसायिक मार्गदर्शन हेतु कैरियर वार्ता का आयोजन किया गया।
सहायक रोजगार अधिकारी डॉ निकिता यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चों को मेहनत करके प्रशासनिक स्तर की परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। इस परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थी अपनी रुचि व क्षमता को ध्यान में रखकर लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लग्न व परिश्रम से उसकी प्राप्ति में जान लगा दें तो परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है।
सहायक रोजगार अधिकारी डॉ निकिता यादव ने 12वीं कक्षा के बाद कैरियर को लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 11वी व 12वीं के बाद अपनी क्षमता अनुसार विषयों का चयन करके विभिन्न कोर्सिज में दाखिला लेकर पूर्ण प्लानिंग बनाकर लक्ष्यों को पूर्ण कर सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में विभिन्न प्रकार के सरकारी पदों से संबंधित योग्यता एवम आयु सीमा बारे जानकारी दी। इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रिंसिपल
पूजा ने बताया कि करियर के चुनाव अभिरुचि व आत्मप्रेरित हो कर की गयी योजनाबद्ध मेहनत लक्ष्य प्राप्ति को सुनिश्चित करती है। इस अवसर पर लगभग 56 विद्यार्थियों द्वारा करियर वार्ता में हिस्सा लिया।