पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने रेखा गुप्ता को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली (Naren Dnau) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर रविवार को देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने उनके स्वस्थ, सफल और जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर शुभकामना संदेश साझा करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली के विकास और लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेखा गुप्ता राजधानी को स्वच्छ, सुंदर और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ दिल्लीवासियों के विकास और कल्याण के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी समर्पण के साथ जनता की सेवा करती रहें।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं सफल जीवन और जनसेवा से जुड़े उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।