गुजरात : उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ("बैंक") अपने ग्राहकों, स्टेकहोल्डर्स और आम जनता को सूचित करना चाहता है कि बैंक के ध्यान में यह बात आई है कि कुछ लोग/संस्थाएं कथित तौर पर एक नकली ब्रांच चला रहे हैं और/या खुद को उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस फाइनेंस बैंक लिमिटेड से जुड़ा हुआ बता रहे हैं।
बैंक स्पष्ट रूप से यह बताता है कि उक्त संस्थान को उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड द्वारा अधिकृत नहीं किया गया है, न ही यह उससे जुड़ा है, न ही उसके नियंत्रण में है और न ही किसी भी तरह से उससे संबंधित है। बैंक ऐसे अनधिकृत लोगों या संस्थाओं द्वारा की जा रही किसी भी गतिविधि, लेन-देन, दावे, वादे या आश्वासन में शामिल नहीं है।
आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ लेन-देन करने से पहले बैंक के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से किसी भी ब्रांच, बैंकिंग सेवा, कर्मचारी, संचार या लेन-देन की प्रमाणिकता की जांच कर लें।
बैंक इस मामले में उचित कदम उठा रहा है और बैंक के नाम, लोगो, ब्रांड या पहचान के अनधिकृत उपयोग में शामिल सभी लोगों के खिलाफ उचित कानूनी और नियामक कार्रवाई शुरू करने का अपना अधिकार सुरक्षित रखता है।
जिन ग्राहकों को कोई संदिग्ध गतिविधि या बैंक के नाम का अनधिकृत उपयोग दिखाई देता है, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत बैंक के आधिकारिक कस्टमर सर्विस चैनलों के माध्यम से बैंक से संपर्क करें और संबंधित अधिकारियों को मामले की रिपोर्ट करें।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड अपने ग्राहकों के हितों की रक्षा करने और विश्वास, पारदर्शिता और ईमानदारी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।