नई दिल्ली (Naren Danu) : कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचकर अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनकी मांगों के प्रति पार्टी का समर्थन जताया।
सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का भी समर्थन किया।
जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में विभिन्न मुद्दों और कथित प्रशासनिक विफलताओं को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी है। आंदोलनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन को विपक्ष के कई नेताओं का समर्थन मिल चुका है।
सीजेपी ने घोषणा की है कि 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकाला जाएगा। वहीं, सोनम वांगचुक और आंदोलन में शामिल छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।