e-KYC, आधार लिंक और जमीन का सत्यापन जरूरी, ऐसे चेक करें लाभार्थी स्टेटस

नई दिल्ली (Naren Danu) : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। यदि तय समय-सारिणी के अनुसार प्रक्रिया पूरी होती है तो केंद्र सरकार शारदीय नवरात्रि के आसपास अक्टूबर में किसानों के खातों में अगली किस्त जारी कर सकती है। पिछली यानी 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी।

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है। इसी क्रम में अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 अक्टूबर 2026 के बाद कभी भी 24वीं किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

साल 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनकी e-KYC पूरी है, बैंक खाता आधार से लिंक है और भूमि रिकॉर्ड पीएम-किसान पोर्टल पर सत्यापित हैं।

ऐसे चेक करें PM-Kisan लाभार्थी स्टेटस
PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें।
आधार नंबर या बैंक खाता संख्या दर्ज करें।
'Get Data' पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर लाभार्थी और भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।
e-KYC कराना अनिवार्य

योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC अनिवार्य है। किसान इसे PM-Kisan मोबाइल ऐप, आधिकारिक पोर्टल या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। e-KYC के लिए OTP आधारित, बायोमेट्रिक आधारित और फेस ऑथेंटिकेशन आधारित तीन विकल्प उपलब्ध हैं।

यदि किसी किसान की e-KYC या अन्य जरूरी जानकारी लंबित है, तो अगली किस्त आने से पहले उसे पूरा कर लेना चाहिए, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए।