पंचकूला: 'एक पेड़–एक जीवन' अभियान के अंतर्गत बीटीसी, आईटीबीपी में (HWWA) परिवारों द्वारा उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती विनीता गोराया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती साक्षी, श्रीमती पिंकी कश्यप सहित सभी पदाधिकारियों की महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना था। उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल करने एवं हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
हावा अधिकारी श्रीमती चित्रा रेखा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।