श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा साया के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र 

कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा बुधवार को आयोजित बैठक में श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन (साया) के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के उपरांत सभी पदाधिकारियों ने श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने तथा समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सभी के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाजहित के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी तथा सामाजिक एकता एवं सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। 

बैठक में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के उप प्रधान जितेंद्र गोयल, महासचिव नवकेतन गोयल, कैशियर विशेष गर्ग, सहसचिव अभय मित्तल, सतपाल, गौरव मित्तल, राजीव गर्ग, कुलवंत गर्ग, जयपाल गोयल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर सर्वसम्मति से नवीन बंसल को साया का प्रधान नियुक्त किया गया। साथ ही विनोद सिंगला को संयोजक, अंकुश गर्ग को सह संयोजक, हिमांशु बंसल को उपप्रधान, सुमित मित्तल को महासचिव, बृज मोहन गर्ग एवं पीयूष बंसल को कैशियर, अंकित गर्ग को कानूनी सलाहकार, विकास बंसल, दौलत एवं सचिन अग्रवाल को सह सचिव नियुक्त किया गया। 

सभी मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने साया के पुनर्गठन का स्वागत किया एवं नई जिम्मेदारी के लिए सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। नव नियुक्त साया प्रधान नवीन बंसल ने कहा कि श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मैं पूरी टीम के साथ मिलकर समाजहित, सेवा एवं संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को महाराजा अग्रसेन जी की नीतियों से अवगत करवाते हुए उन्हें समाज सेवा में अग्रसर रहकर समाज से जोड़ने का कार्य करूँगा।

फोटो परिचय : श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन (साया) के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला एवं अन्य। साया के नवनियुक्त प्रधान नवीन बंसल।